Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकाल मंदिर के बाहर क्यों भिड़े भक्त और सुरक्षाकर्मी? वीडियो वायरल

21

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की तैयारी जोरों पर हैं. इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी सभी श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है.

घटना 29 मई रात की है. महाकालेश्वर मंदिर के निर्माल्य गेट पर करीब आधे घंटे तक सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच कहा-सुनी होती रही. इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस दौरान वहां मौजूद किसी श्रद्धालु ने मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि वायरल हो गया.

इसलिए हुआ था विवाद

वहीं, जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि आम श्रद्धालुओं को निर्माल्य गेट पर रोककर वीआईपी श्रद्धालुओं को एंट्री दी गई थी. यह देखकर आम श्रद्धालु नाराज हो गए थे. उनका कहना था कि सुरक्षाकर्मी किसी को भी उस गेट से अंदर नहीं जाने दे रहे थे.इस दौरान जब इंदौर से आए श्रद्धालु हर्ष सिंह ने अपने परिवार समेत अंदर जाने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच काफी देर तक कहा-सुनी हुई.क्योंकि इस समय मंदिर के पट बंद हो चुके थे. इस वजह से रात के समय इस मामले में कोई शिकायत नहीं की जा सकी.

क्या बताया मंदिर प्रशासक ने?

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा.साथ ही मंदिर परिसर में भी हड़कंप मच गया. इस मामले में मंदिर के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है. वहीं, सहायक प्रशासक मूलचंद ने बताया कि सीनियर अधिकारी जांच में जुटे हैं.

क्या बताया श्रद्धालुओं ने?

इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि वीआईपी श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और कुछ ही समय में दर्शन कर वापस चले जाते हैं. लेकिन आम श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगकर दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ता है. श्रद्धालुओं के मुताबिक, वे कभी-कभी तो बाबा महाकाल के दर्शन तक नहीं कर पाते. महादेव के दरबार में सभी के लिए एक जैसी दर्शन व्यवस्था होनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.