Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

शादी में दूल्हे ने किया ‘किस’, वापस लौट गई बारात… बचपन के प्यार में दुल्हन ने भागकर की शादी

112

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी के दौरान दूल्हे ने दूल्हन के माथे पर किस की. इस बात से दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और शादी में काफी हंगामा भी हुआ, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. लेकिन दुल्हन को यह बात नागवार गुजरी उसने अगले दिन अपने घर से भागकर दूल्हे के साथ शादी कर ली.दूल्हा-दुल्हन दोनों बचपन के दोस्त हैं.

दूल्हे का नाम दीपांशु और दूल्हन का नाम सविता है. दोनों की शादी तय दिन के अनुसार होने वाली थी. इसके लिए दोनों परिवारों ने धूमधाम से सारी तैयारियां भी कीं. वहीं, बारात के दिन दूल्हा और उसके सगे-संबंधी भी डीजे पर नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंच गए.

दूल्हे ने दुल्हन को किया किस

दोनों की शादी की रस्मों की शुरूआत हुई, इस दौरान दोनों ने स्टेज पर एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई. लेकिन इसके बाद दूल्हे ने सभी लोगों के सामने दुल्हन के माथे पर किस कर दिया. यह देख दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते यह कहा सुनी विवाद में बदल गई. शादी में मौजूद लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. साथ ही खाने के लिए आईं प्लेटें भी तोड़ डाली. इस दौरान लोग एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाया.

दुल्हन ने घर से भागकर कर ली दूल्हे से शादी

लेकिन दुल्हन को यह बात नागवार गुजरी. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद अगले दिन सुबह करीब 4.30 बजे दुल्हन अपने घर से भाग गई और पास के शिव नगर में दूल्हे के घर पहुंच गई, जहां दोनों ने शादी कर ली. जानकारी के मुताबिक, दीपांशु और सविता बचपन के दोस्त हैं. दोनों की उम्र करीब 20 साल है. दोनों हापुड़ में एक किमी से भी कम दूरी पर इलाकों में रहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.