Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

प्रभास की Bujji चलाएंगे एलन मस्क? निर्देशक ने कहा- ये 6 टन की गाड़ी है, पूरी तरह से मेड इन इंडिया

54

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों वाली फिल्म कल्कि 2898 AD का लंबे वक्त से इंतज़ार हो रहा है. फिल्म में कई बड़े सितारे हैं, लेकिन इन दिनों हर तरफ बुज्जी (Bujji) की ही चर्चा है. बुज्जी एक एडवांस टेक्नोलिजी से लैस तीन पहियों वाली गाड़ी है, जिसका इस्तेमाल फिल्म में भैरवा यानी प्रभास करने वाले हैं. अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क को बुज्जी चलाने के लिए इनवाइट किया है.

नाग अश्विन ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “डियर एलन मस्क सर…हमें आपको हमारी बुज्जी दिखाने और चलाने के लिए दावत देते हुए बहुत खुशी होगी. ये 6 टन की गाड़ी है. पूरी तरह से मेड इन इंडिया, पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और एक इंजीनियरिंग का कमाल है. और मैं ये कह सकता हूं कि ये आपके साइबर ट्रक के साथ फोटो खिंचवाने का अच्छा मौका होगा.” नाग अश्विन ने कहा कि दोनों गाड़ियों को साथ चलते देखना अच्छा नजारा होगा. हालांकि अब तक मस्क का जवाब नहीं आया है.

Bujji

नाग अश्विन का ट्वीट

बुज्जी ने किया हैरान

हाल ही में एक बहुत बड़े इवेंट में मेकर्स ने भैरवा यानी प्रभास के साथ उनकी गाड़ी बुज्जी को पेश किया था. उसके बाद से लगातार मेकर्स अलग अलग जगहों पर बुज्जी को ले जा रहे हैं और इसे लोगो को दिखा रहे हैं. कुछ दिनों पहले भारते के पहले फार्मुला 1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने भी बुज्जी ड्राइव की थी. वो इसे देखकर ही हैरान रह गए थे. उनके अलावा एक्टर नागा चैतन्या भी इस गाड़ी को चलाने का लुत्फ उठा चुके हैं.

600 करोड़ रुपये के बजट में बनी कल्कि 2898 AD 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. फिल्म को वैजयंती मूवीज़ ने प्रोड्यूस किया है. इसमें संतोष नारायनन ने संगीत दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.