Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक... DSPMU 3rd Convocation Ranchi: डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्... Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ...

अनंत-राधिका की प्रीवेडिंग के लिए ‘चाइनीज’ इलेक्ट्रिक कार से एयरपोर्ट पहुंचे अनिल अंबानी, जानिए कीमत

75

भारत के सबसे अमीर अंबानी परिवार में इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां चल रही हैं. इस कपल की दूसरी प्री-वेडिंग होने जा रही है 29 मई से 1 जून 2024 के बीच इटली और फ्रांस में. इस फंक्शन के लिए अंबानी परिवार के लोग पहुंचने लग गए हैं. इस बीच मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया.

अनिल अंबानी अपनी चाइनीज इलेक्ट्रिक कार BYD Seal से एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वो इटली के लिए उड़ान भरने वाले थे. इसके वीडियो और शॉर्ट्स वायरल हो रहे हैं, जिसके मुताबिक अनिल अंबानी खुद ही ये इलेक्ट्रिक कार चला रहे थे. बता दें BYD एक चाइनीज कंपनी है.

BYD Seal इलेक्ट्रिक कार को हाल में लॉन्च किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इस इवेंट के रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक किया गया तो पता चला कि ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम पर रजिस्टर है. बाइड सील ईवी कुल 4 कलर ऑप्शन- आर्कटिक ब्लू, एटलांटिस ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और कॉस्मॉस ब्लैक में आती है. अनिल अंबानी की कार भी ब्लू शेड में थी. ये कार 3 वेरिएंट- डायनेमिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट में आती है. वीडियो में स्पॉट हुआ मॉडल प्रीमियम वेरिएंट था.

BYD Seal EV की रेंज

BYD Seal EV में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है. ये कार दो बैटरी पैक ऑप्शन- 61.44kWh और 82.56kWh के ऑप्शन में आती है. 61.44kWh बैटरी पैक 204PS की पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ कार 510 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

वहीं 82.56kWh बैटरी पैक 312PS की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ कार 650 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

BYD Seal EV के फीचर्स और सेफ्टी

कार प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है, जिसमें LED हेडलाइट्स और टेललैम्प्स, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेडअप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स के साथ आती है.

इस इलेक्ट्रिक कार में 10 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक वाइपर, हिल होल्ड असिस्ट, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

BYD Seal EV की कीमत

बाइड सील इलेक्ट्रिक कार की कीमत 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये के बीच है, ये दाम एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.