Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

जबलपुर में यहां काम करता था सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी युवतियों से दुष्‍कर्म करने वाला

22

जबलपुर। सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी महिला, युवती और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म करने वाला आरोपित अमरवाह का 30 साल का बृजेश प्रजापति तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करता था। यहां से लौटने के बाद उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक एप की जानकारी ली।

एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता

 

महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता।

 

सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देता था

मुख्य आरोपित बृजेश मोबाइल के जरिए वाइस चेंजिंग एप डाउनलोड कर पीड़िताओं से संजय गांधी कालेज की मैडम बनकर बात करता था। उनकी समस्याओं के निदान के लिए उनके घर से नजदीकी स्थान पर बुलाता था। इसके बाद मोटर साइकिल पर बैठाकर जंगल में बने एक खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म करता था और उनसे उनका मोबाइल फोन छीन लेता था।

 

दुष्कर्म, लूट सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज

 

रीवा रेंज के आइजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म, लूट सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। एसडीओपी रोशनी ठाकुर के नेतृत्व में एसआइटी का गठन भी किया गया है, रिपोर्ट सात दिन में मांगी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.