Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेटे ने हैंडपंप का हैंडल निकाला, सोते बुजुर्ग मां-बाप के सिर पर मारा, दिल दहला देगी मर्डर की कहानी

26

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी बेटे ने रविवार की रात सोते समय अपने माता-पिता के सिर पर हैंडपंप के हैंडल से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया.

फत्तेपुर गांव की अनुसूचित बस्ती के राजपति (75 साल) अपनी पत्नी मुराती देवी (73 साल) के साथ घर के बरामदे में सोए थे. घर की महिलाएं व बच्चे गर्मी के कारण छत पर सोए थे. राजपति के तीन पुत्रों में से बड़े दोनों पुत्र रामआशीष व शंकर मुंबई रहते हैं. एक सप्ताह पूर्व शंकर मुंबई से आए थे और रविवार को घर के बगल से दूसरे गांव गई बारात में गए थे.

सो रहे थे बुजुर्ग मां-बाप

रात करीब एक बजे छोटा बेटा देवानंद कहीं से आया और घर के चापाकल में लगा हैंडल निकाल लिया. उसी हैंडल से सबसे पहले अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उसके बाद पिता के सिर पर भा हमला कर दिया. वे गंभीर रूप से घायल हो गए और तड़पने लगे. उसके बाद वह फरार हो गया. आवाज सुनकर घर की महिलाएं नीचे आईं और घायल पिता को बड़हलगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

आरोपी को नशे की लत है

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी देवानंद नशेड़ी व्यक्ति है़. वह शराब के साथ गांजा, भांग आदि का भी सेवन करता है. उसके नशा करने के कारण ही उसकी पत्नी अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ मायके रहती है. उसके माता-पिता इसे नशा करने से रोकते थे, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी और बच्चों को माता-पिता ने भड़काया है. इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी फरार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.