Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अशोकनगर में 12वीं की छात्रा का कुएं में मिला शव ,घर से थी लापता

47

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में रविवार को एक 12वीं की छात्रा का कुएं में शव मिला है, बताया जा रहा की छात्रा एक दिन पहले से अपने घर से लापता थी सुबह उसका शव कुएं में उतराता हुआ मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतिका का नाम निकिता है निकिता कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी जब शाम को निकिता घर पर नहीं आई जिसके बाद उसको आसपास तलाश किया गया।

 लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला परिवार के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन निकिता का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद मृतिका का चाचा गांव से 2 किलोमीटर दूर अपने खेत पर गया तो कुएं में लड़की का शव दिखा जिस कुएं में लड़की का शव मिला है वह पानी से ऊपर तक भरा हुआ है और गांव से 2 किलोमीटर दूर है।

इसके बाद लड़की के चाचा ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और थाने पर जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.