Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में माता-पिता के सामने पार्वती नदी में कूद गई लड़की, पिता से कहा दुपट्टा गिर गया है बाइक रोकी तो लगा दी छलांग

77

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में जंगली क्षेत्र में एक लड़की पार्वती नदी में कूद गई, लड़की अपने माता-पिता के साथ बाइक से जा रही थी, लड़की ने पिता से कहा कि उसका दुपट्टा गिर गया है। जैसे ही पिता ने बाइक रोकी इसके बाद लड़की बाइक से नीचे उतर गई और नदी में कूद गई पुलिस और SDERF की टीम लड़की को तलाश रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयपुर इलाके के गांव में रहने वाली 18 साल की लड़की रविवार को अपने घर से कहीं चली गई थी। उसके माता-पिता उसकी तलाश रहे थे उन्होंने विजयपुर थाने में भी इसकी शिकायत की इस दौरान लड़की के माता-पिता को पता चला की लड़की खटकिया रोड पर है।

सूचना मिलने के बाद माता-पिता लड़की को लेने पहुंचे और उसे बाइक से वापस गांव ला रहे थे। इस दौरान पार्वती नदी के पुल पर लड़की ने पिता से कहा कि उसका दुपट्टा गिर गया है, पिता ने बाइक रोक दी लड़की बाइक से उतरी और सीधे पार्वती नदी में कूद गई। तत्काल पिता ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही जंजाली चौकी से पुलिस पहुंची और एसडीईआरएफ की टीम को सूचना दी गई अभी तक लड़की का कुछ पता नहीं चला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.