Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऋषि सुनक को बड़ा झटका, चुनाव से पहले 78 नेताओं ने छोड़ा साथ

38

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जनरल इलेक्शन की घोषणा करने के बाद ही हफ्ते के आखिरी में सुनक की पार्टी को झटका लग गया है. सुनक ने 22 मई को होने वाले जनरल इलेक्शन की तारीख की घोषणा की है जो कि 4 जुलाई को होगी. तारीख पता चलने के बाद से जहां सभी पार्टियां पब्लिक इवेंट में शामिल होती हैं तो वहीं सुनक पहले ही हफ्ते के आखिरी में अपने परिवार और खास लोगों के साथ ये दिन गुजार रहे हैं. उन्होंने वीकेंड के पहले कैंपेन में पब्लिक इवेंट से दूर रहकर एक असामान्य कदम उठाया है.

जहां पर एक ओर उनकी कंजर्वेटिव पार्टी काफी मुश्किलों में चल रही है क्योंकि पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और ऐसे स्थिति के बीच सुनक अपने साथियों और परिवार वालों के साथ वीकेंड बिता रहे हैं. 44 साल के भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक की पार्टी से अब तक कुल 78 सदस्यों ने जनरल इलेक्शन में भाग लेने से इनकार कर दिया है. हाल ही में कैबिनेट मिनिस्टर माइकल गोव और एंड्रिया लीडसोम ने इस बार के होने वाले चुनाव न लड़ने की घोषणा की है.

सोशल मीडिया पर की घोषणा

उन्होंने यह घोषणा 24 मई की शाम में सोशल मीडिया के जरिए की, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे सबसे करीबी लोगों को भी पता है कि ऑफिस को कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है, राजनीति में कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं होता है. हम स्वयंसेवक हैं जो अपनी इच्छा से अपना भाग्य चुनते हैं और सेवा करने का ये मौका काफी अच्छा है. लेकिन एक ऐसा समय भी आता है जब आपको पता चलता है कि यह छोड़ने का समय है कि आपको पता चलता है कि एक नई पीढ़ी को नेतृत्व करना चाहिए.

प्रधानमंत्री थेरेसा भी हट सकती हैं पीछे

माइकल के कुछ समय बाद ही लीडसम ने भी अपना पत्र जारी किया. लीडसम ने सुनक को अपना पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि काफी सोचने समझने के बाद मैंने आने वाले चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर न खड़ा होने का फैसला किया है. वरिष्ठ सांसदों में हो सके तो पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा भी इस रेस से पीछे हट सकती हैं, इनके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री बेन वालेस ने भी राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.