Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बीयर पीने के बाद प्रधान आरक्षक और आरक्षक की रहस्यमय मौत, पुलिस जांच में जुटी

22

 छिंदवाड़ा। रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बीती रात साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके (55 ) एवं प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने आठवी बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं प्रेम लाल काकोडिया ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

मामले की जांच जारी

 

पुलिस सूत्रों की माने तो बीयर की केन एवं गिलास से सल्फाज की बदबू आ रही है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की इस पहलु से जांच कर रही है कि या तो दोनों ने सल्फाज मिलाकर आत्महत्या की है, या किसी ने बीयर में सल्फाज मिलाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.