Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

बच्चे के केक पर हमास कमांडर की फोटो, बेकरी की होगी जांच

42

गाजा जंग अब मध्य पूर्व से निकलकर पश्चिमी देशों के बच्चों की बर्थडे पार्टी तक पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया में एक केक ने नए विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में एक बेकरी पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि ऑवन ‘बेकरी बई फूफू’ नाम की बेकरी ने एक चार साल के बच्चे के लिए हमास लीडर अबू उबैदा और फिलिस्तीन वाले झंडे का केक बनाया है.

यही नहीं बेकरी ने इस केक को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर किया, लेकिन मामले के बढ़ने के बाद इस पोस्ट को अपने पेज से हटा लिया. ऑस्ट्रेलियाई स्टेट न्यू साउथ वेल्स के चीफ क्रिस मिन्न्स ने केक पर लगी तस्वीरों को “भयानक” बताया है.

“बच्चों को पार्टियां मासूम और मनोरंजक होनी चाहिए”

केक पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिस मिन्न्स ने कहा, “हमास एक आतंकवादी संगठन है, उसको बच्चों की पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए. उनकी पार्टियां मासूम और मनोरंजक होनी चाहिए, उनके अंदर नफरत नहीं होनी चाहिए. न्यू साउथ वेल्स के ही विपक्ष के नेता मार्क स्पीकमैन ने कहा, आतंकवादियों का जश्न मनाने के बजाय, हमें अपने समुदाय के उन लोगों का जश्न मनाना चाहिए जो एकजुट समाज को बढ़ावा दे रहे हैं.

वायरल हो रही फोटो में केक के सामने 4 साल का बच्चा अबू उबेदा जैसे कपड़े पहने खड़ा दिखाई दे रहा है और अपनी उंगली से शहादा (One God) का निशान बना रहा है. अक्सर अबू उबैदा की भी इसी तरह की तस्वीर सामने आती रहती है.

कौन है अबू उबैदा?

अबू उबैदा फिलिस्तीनी रेसिस्टेंस हमास की आर्म विंग अल-कस्साम ब्रिगेड का चीफ है. गाजा में इजराइल आक्रमण शुरू होने के बाद से अबू उबैदा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह किफाया (Palestinian Scarf) में दिखाई देता है. अबू उबैदा के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है. इजराइल समेत अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी उसकी तलाश कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.