Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लखनऊ में रिटायर्ड IAS के घर लूट…लुटेरों ने पत्नी का किया मर्डर, गोल्फ खेलने गए थे अधिकारी

35

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर की पत्नी की हत्या कर दी गई. 25 मई की सुबह जब वह गोल्फ खेलकर घर वापस लौटे तो घर में मौजूद सामान बिखरा हुआ था. साथ ही उनकी पत्नी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

घटना शानिवार यानि 25 मई सुबह की है. यहां बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर पर लूटपाट की. इस दौरान जब आईएएस अधिकारी की पत्नी ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने महिला की फंदा लगाकर हत्या कर दी.

गोल्फ खेलकर आए थे घर वापस

रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर का नाम डीएन दुबे है. उनकी उम्र 71 साल है. डीएन दुबे रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और प्रयागराज में मंडलायुक्त रह चुके हैं. वह लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक, जब वह 25 मई की सुबह गोल्फ खेलकर घर वापस लौटे तो घर में सभी सामान बिखरा पड़ा था. वहीं, उनकी पत्नी मोहिनी का शव घर के फर्श पर खून से लथपथ पर पड़ा था. उनके गले में फंदा बंधा था. यह देखकर डीएन दुबे हैरान रह गए.

पुलिस कर रही पूछताछ

उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस की टीम जांच के लिए अपने साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी ले आई. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. पुलिस की टीम ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं,इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस की टीम इलाके के लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.