Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मंडी की रैली में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन दे रही

39

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनाव प्रचार पर हैं।

पीएम मोदी ने शिमला की रैली में कही ये बातें

 

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली को संबोधित किया। @BJP4India के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

पीएम मोदी ने कहा, क तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला।इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।

जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी… तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।

हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

 

इसके बाद पीएम मोदी ने मंडी में सभा को संबोधित किया। यहां से भाजपा ने कंगना रनोट को टिकट दिया है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उप-चुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं, हिमाचल के भविष्य सुनिश्चित करें।

 

 

1 जून की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव में वोटिंग का सिलसिला खत्म हो जाएगा। 1 जून की शाम को ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल से एक अंदाजा लगेगा कि आम चुनाव में किसकी जीत होगी। इसके बाद

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.