Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

जीजा-साली के प्रेम संबंधों में रोड़ा बना पति, तो रास्ते से हटवाने के लिए रची साजिश, दोनों गिरफ्तार

47

पन्ना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस में खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी व उसके प्रेमी जीजा को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

पन्ना एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि रैपुरा थाना अंतर्गत 19 मई को एक व्यक्ति की मोहन्द्रा रोड में पड़े होने की जानकारी मिली जो खून से लथपथ अवस्था में था, जिसे जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया और मृतक की शिनाख्त गंभीर उर्फ गुड्डू गोंड निवासी बीरमपुर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने विधिवत शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों एवं आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि मृतक की पत्नी का अपनी बड़ी बहन के पति यानी उसके सगे जीजा के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसने बात करने के लिए अपनी साली को एक मोबाइल भी दिया हुआ था। यह बात जब महिला के पति को पता चली तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। पुलिस ने जब आरोपी जीजा को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की, तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी ने बताया कि उसने अपनी साली के साथ मिलकर उसके पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और मोटरसाइकिल में खेत से घर छोड़ने के लिए कहकर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सीने व सिर में पत्थर पटक पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और जीजा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल पत्थर, तीन मोबाइल एवं आरोपी के रक्त रंजित कपड़ों को भी जप्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.