Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख...

बाथरूम में नहा रही लड़की का बनाया न्यूड वीडियो, चार साल तक रेप करने के बाद कर दिया वायरल

66

नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार की खबरें सामने आती रहती है। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने पहले बाथरूम में नहा रही नाबालिग लड़की का वीडियो बनाया। फिर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। इसके बाद इन लड़कों ने भी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत 
कलियर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में टाइलें लगाने का कार्य दिया था। इसी दौरान युवक ने उसकी किशोरी की बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर चार साल से जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी ने मिलने के लिए मना किया तो युवक ने अपने दो दोस्तों को उसकी अश्लील वीडियो भेज दी।

30 हजार रुपये भी लिए 
वीडियो डिलीट करने के एवज में दोनों युवकों ने किशोरी से 30 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने किशोरी के ऊपर वीडियो वायरल करने का दबाव डालकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 
थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम निवासी कोटा मुरादनगर के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.