Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जुलाई से पीएचडी कोर्स वर्क की लगेंगी कक्षाएं, दस विषयों की आरएसी होना बाकी

32

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं में जुलाई से पीएचडी की नई बैच का कोर्स वर्क शुरू होगा। करीब पंद्रह विभागों ने शोध सलाहकार समिति (आरएसी) के अंतर्गत साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर ली। साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी।

शेष विषयों की आरएसी लोकसभा चुनाव की वजह से होना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून तक साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म करने पर जोर दिया है। सूची जारी होते ही उम्मीदवारों को पंद्रह दिनों के भीतर फीस जमा करना है। ताकि जुलाई पहले सप्ताह से सभी विभागों में कोर्स वर्क की कक्षाएं लगाई जा सके।

चालीस विषयों में पीएचडी के लिए डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीटीई) की परीक्षा 31 अक्टूबर 2023 में हुई। महीनेभर के भीतर रिजल्ट जारी किया है, जिसमें करीब 861 सीटों पर 1100 उम्मीदवारों का चयन किया गया। 500 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) वाले उम्मीदवारों को सीधे आरएसी में मौका दिया गया।

फरवरी से आरएसी की बैठक विभाग करवाने में लगे है। कामर्स, मैनेजमेंट, विधि, होम साइंस, राजनीति शास्त्र, सोशलाजी सहित अन्य विषयों में पीएचडी के लिए उम्मीदवार चयनित हो चुकी है। इनकी सूची भी विभागों ने विश्वविद्यालय पोर्टल पर जारी कर दी है।

चुनाव के चलते दस विषयों में आरएसी नहीं हुई है, जिसमें संगीत व नृत्य, अर्थशास्त्र, सोशलाजी, शिक्षा, डाटा साइंस, इंस्ट्रूमेंटेंशन, बाटनी, जूलाजी विषय में आरएसी की तारीख तय नहीं हुई है। संभवत: अगले तीन से चार दिन में आरएसी का शेड्यूल बनाया जाएगा।

साक्षात्कार की प्रक्रिया दस से पंद्रह दिनों में विभाग पूरी कर सकते हैं। उसके बाद कोर्स वर्क के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम सावर्जनिक किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक विभागों को 15 जून तक आरएसी की प्रक्रिया खत्म करना है। उसके बाद जुलाई से संबंधित विषयों के कोर्स वर्क की कक्षाएं लगेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.