Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

भोपाल में मतगणना के लिए 700 अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

36

भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती चार जून को पुरानी केंद्रीय जेल में होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब मतगणना करने वाले लगभग 700 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा अपने एजेंट की जानकारी भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी हैं ईवीएम

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि मतगणना को लेकर पुरानी केंद्रीय जेल में सभी तरह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बने स्ट्रांग रूम में 2097 केंद्रों की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं। यहा तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहकर नजर रखे हुए हैं।

 

डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी मतगणना

मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मतगणना के लिए लगभग 500 अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा 200 अतिरिक्त अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इन सभी 700 अधिकारी -कर्मचारियों को 25 मई से अलग-अलग केंद्रों पर मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले 24 मई को कलेक्ट्रेट में सभी एआरओ का प्रशिक्षण रखा गया है। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा तैयारियों की समीक्षा के साथ ही एआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।

 

कांग्रेस ने सौंपी एजेंटों की सूची

 

चार जून को होने वाली मतगणना के लिए राजनीतिक दलों द्वारा एजेंटों की सूची देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय को सूची सौंपी है। इसमें कुल 138 एजेंट शामिल हैं, जो मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा अभी अपने एजेंट की सूची देना बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.