Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

VD शर्मा को मिली झारखंड में प्रचार की कमान, MP में शुभांकर अध्यक्ष के तौर पर है पहचान!

71

मध्य प्रदेश बीजेपी के सुभांकर अध्यक्ष कहे जाने वाले सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। दरअसल मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चारों चरणों के मतदान पूर्ण होने के बाद अब प्रदेश के नेताओं को अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान सौंपी जा रही है। ऐसे में खजुराहो से सांसद और प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले अध्यक्ष बीडी शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के गोंडा लोकसभा और उसके आसपास के क्षेत्र के प्रचार की कमान सौंपी है। वीडी शर्मा  24 से 30 मई तक झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे।

शिबू सोरेन के गढ़ में बीजेपी के प्रचार की मिली बड़ी जिम्मेदारी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को झारखंड के जिस गोंडा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक व्यूहरचना की जिम्मेदारी मिली है वह गोंडा, देवघर और दुमका क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन का गढ़ माना जाता है। ऐसे में बीडी शर्मा के कंधों पर शिबू सोरेन के घर में बीजेपी का परचम लहराने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीडी शर्मा 24 में से 30 में तक गोंडा लोकसभा में रहकर एक तरफ जहां संगठन को मजबूत करेंगे वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा वोट देने के लिए चुनाव प्रचार में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही वीडी शर्मा सभी क्षेत्रों की बूथ मैनेजमेंट को भी मजबूत करने का काम करेंगे।

सँगठनात्म जमावट में माहिर माने जाते हैं वीडी शर्मा, देश भर में होती है मप्र के संगठन की तारीफ।

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शर्मा संगठन की जमावट में माहिर माने जाते हैं। जिसके चलते लगातार एक के बाद एक वीडी शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की कमान संभालने के बाद से अभी तक के सारे चुनाव बीजेपी ने जीते हैं। खासतौर पर पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जबरदस्त एंटी इंकम्बेंसी के बीच भी भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जिसका श्रेय भी वीडी शर्मा के कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन को दिया जाता है और यही कारण है कि मप्र बीजेपी के संगठन को देश भर में सबसे मजबूत संगठन के तौर पर देखा जाता है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी को लगातार मिल रही सफलता के चलते ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें शुभांकर अध्यक्ष कहते हैं।

झारखंड में बूथ मैनेजमेंट, संगठनात्मक जमावट, पोलिंग एजेंटों के साथ ज़मीनी मुद्दों पर वीडी शर्मा का होगा फोकस।

यही वजह है कि अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड में शिबू सोरेन के गढ़ की जिम्मेदारी बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा को सौंपी है। झारखंड में वीडी शर्मा का फोकस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ मैनेजमेंट ,पोलिंग एजेंट को मजबूत करने के साथ ही प्रमुख जमीनी मुद्दों पर भी होगा। वीडी  शर्मा को झारखंड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण और भी है। दरअसल वीडी शर्मा झारखंड में एक प्रचारक के तौर पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। साथ ही विद्यार्थी परिषद में रहते हुए भी वीडी शर्मा ने झारखंड में लंबा समय बिताया है। जिसके चलते झारखंड के जमीनी मुद्दों से वीडी शर्मा अच्छी तरह से वाकिफ है। साथ ही वहां की राजनीति को भी बेहतर तरीके से समझते हैं। जिसके चलते बीजेपी के आला नेतृत्व को उम्मीद शर्मा मध्य प्रदेश के बाद झारखंड में भी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा वोट बीजेपी के पक्ष में दिलाने में कामयाब रहेंगे और झारखंड में भी बीजेपी के लिए शुभंकर साबित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.