Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजाराम नगर रेल अंडरपास से 33 दिन बाद शुरू हुआ आवागमन, लोगों को मिली सुविधा

30

देवास। राजाराम नगर रेल अंडरपास से आवागमन मंगलवार को शुरू कर दिया। 33 दिन आवागमन बंद रहने के बाद एक बार फिर से पटरी पार रहने वाले रहवासियों के लिए यह सुविधा शुरू हो पाई है। एक माह से ज्यादा समय तक अंडरपास की सड़क की मरम्मत करने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।

पिछले दिनों अंडरपास के निर्माण के बाद आवागमन शुरू किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद सड़क से धूल के गुबार उठने लगे। कांक्रीट की सड़क की ऊपरी सतह बुरी तरह उखड़ने लगी और अंडरपास के अंदर दिनभर धूल उड़ने लगी। इसको लेकर लोगों ने शिकायतें भी करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद अचानक हुई तेज वर्षा के कारण अंडरपास की दीवार से पानी बहने लगा और अंडरपास के अंदर जमा हो गया।

जानकारी के अनुसार यहां कि सड़क का निर्माण हल्के वाहनों के लिए किया गया था, परन्तु स्कूल बसें व अन्य वाहन भी यहां से गुजर रहे थे। हालांकि इसको लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई थी कि वहां से वही वाहन निकल रहे हैं, जिनकी ऊंचाई और चौड़ाई कम है। ऐसे में रेलवे के दल ने निरीक्षण कर कुछ ही दिन में मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया।

रेलवे ने 18 अप्रैल से यहां आवागमन बंद कर सुधार कार्य शुरू कर दिया था। पूर्व में 20 दिन के लिए आवागमन बंद किया गया था, परन्तु कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में 13 दिन बढ़ा दिए गए। अब कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से आवागमन शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अंडरपास की सुविधा होने से राजाराम नगर, मुखर्जी नगर, विजय नगर, अलकापुरी सहित आसपास के क्षेत्र के रहवासियों को सीधे शहर में आने के लिए सुलभ मार्ग मिल गया है। अभी तक लोगों को मेंढकी रोड रेल ओवर ब्रिज के माध्यम से लम्बा चक्कर लगाकर शहर में आना पड़ रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.