Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Reels बनाकर फेमस होने और महंगे शौक पूरे करने के लिए बने चोर, गिरफ्तार

64

इंदौर के लसुड़िया थाना अंतर्गत रहने वाले एक नेवी ऑफिसर के घर हुई 20 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही चोर सोशल मीडिया पर इन्फ्लूएंसर बनने और क्षेत्र में अपना रुतबा बढ़ाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरों से 20 लाख रुपए के रॉयल गहने बरामद किए हैं। साथ ही एक R 15 बाईक भी जब्त की है।

लसुड़िया थाना क्षेत्र के एसीपी कृष्णा लालाचंदानी ने बताया कि स्कीम 114 के निवासी रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मोहित परिहार अपने परिवार के साथ जबलपुर गए थे जब वे वापस इंदौर लौटे तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। इस मामले में उन्होंने लसुड़िया थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जहां पुलिस ने उनके घर के आसपास लगे करीब पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। लालचन्दनी ने बताया कि फुटेज के आधार पर सन्नी पिता राजेश उईके स्कीम 78 इंदौर और दिवाकर संजय गोलाईट को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने चोरी करना कबुल किया है।

दोनों इससे पहले छोटी मोटी चोरियां करते रहे हैं। इस चोरी में उन्होंने रकम आधी आधी बांट ली थी। दोनों ही सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना नाम कमाना चाहते हैं और क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और शौक पूरा करने के लिए चोरी को अंजाम देते थे और चोरी के माल से अपने शौक पूरे करते थे, फिलहाल दोनों से चोरी किए गए सोने के रॉयल गहने मंगलसूत्र, सोने की मालाएं सोने के कड़े और चांदी की रकम जब्त की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.