Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

मतगणना को लेकर सतर्क कांग्रेस, मतदान के प्रपत्र से करवाएगी मिलान

34

भोपाल। मतगणना को लेकर प्रदेश कांग्रेस सतर्क है और विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जा रही है। सभी प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे मतदान के बाद मिलने वाले प्रपत्र 17सी से मतगणना का मिलान अवश्य कराएं।

जब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान हो तो उसके लिए अलग से अभिकर्ता तैनात रखें। प्रदेश कांग्रेस ने जेपी धनोपिया को जिम्मेदारी दी है कि वे सभी अभिकर्ताओं के लिए मतगणना में जिन बातों का ध्यान रखना है, उसके लिए मार्गदर्शिका भी तैयार करें।

कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सोमवार को लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसके बाद पार्टी ने तय किया है कि जिन कार्यकर्ताओं को मतगणना के काम में लगाया जाएगा, उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि कोई चूक न हो पाए। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों को संदेश भेजकर कर कहा है कि मतदान के बाद मिलने वाले फार्म 17सी के आधार पर एक्सेल शीट तैयार कर लें।

इसमें मतदान अभिकर्ता के हस्ताक्षर भी करवाएं ताकि मतगणना के समय उसका मिलान हो सके। इसके बाद ही मतगणना कराई जाए। फार्म 17 सी में इसका उल्लेख रहता है कि ईवीएम के माध्यम से कितने वाेट डाले गए हैं। बैटरी कितनी चार्ज है और फार्म 17 ए में यह बताया जाता है कि मतदान करने वालों में पुरुष, महिला और अन्य कितने हैं।

उधर, चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया का कहना है कि मतगणना के दौरान जो सावधानियां बरती जानी चाहिए, इसके बारे में उनके बारे में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाकर प्रशिक्षण देंगे। ये अपने क्षेत्र में सभी अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। प्रदेश कार्यालय में एक टीम पूरे समय प्रत्याशियों के सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.