Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

UP विधानसभा में किस विधायक ने गुटका खाकर थूका? स्पीकर ने CCTV में देख लिया

51

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के 9वें दिन मंगलवार सत्र की शुरुआत हुई. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आसन पर बैठे और विधानसभा का एक वाकया बताया. जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि किसी विधायक ने सदन में ही मसाला थूका है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया. हालांकि उन्होंने पान मसाला थूकने वाले विधायक का नाम उजागर नहीं किया है.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्य ने विधानसभा के हॉल में पान मसाला खाकर वहीं अपनी सेवाएं दे दी,यह सुनकर मैं यहां आया था और साफ-सफाई करवाई थी.मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर आगे से वे अपने किसी भी साथी को ऐसा करते देखें तो वे लोग उनको रोक दें. ये हम सबकी विधानसभा है, सिर्फ अध्यक्ष की नहीं है. . इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि जिसने यह कृत्य किया है, उसकी पहचान हो चुकी है. यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा. विधानसभा में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है.

पांच मार्च तक चलेगा सदन

विधानसभा का बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा. पांच मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद दोनों चलती रहेंगी. सत्र समाप्त होने से पहले इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिस विधायक ने पान मसाला थूंका है क्या वह सामने आएगा? इससे पहले सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में काफी गहमागहमी देखने को मिली थी.सपा सदस्यों ने बजट पर चर्चा नहीं कराए जाने के विरोध में वेल में आकर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.