Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...

पुणे कार हादसे में मृत आईटी इंजीनियर युवक और युवती मध्य प्रदेश के, हुआ अंतिम संस्कार

52

जबलपुर। शहर की साफ्टवेयर इंजीनियर व शक्ति नगर सैनिक सोसायटी निवासी अश्वनी कोष्टा व उमरिया के दोस्‍त अनीश अवधिया को नाबालिग ने कुचल दिया। पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ, जब अश्वनी अपने दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। पुणे के येरवड़ा थाना पुलिस ने आरोपित कार चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। भाई बहनों में सबसे छोटी अश्वनी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंंपनी के एमडी कार्यालय में पदस्थ सुरेश कुमार कोष्टा की बेटी थी।

तेज रफ्तार पोर्शे कार के 17 वर्षीय चालक का पिता गिरफ्तार

 

पुणे पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर के पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी तेज रफ्तार पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर मारकर दो लोगों की जान ले ली थी। मुख्य आरोपित वेदांत अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल पर सोमवार को केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया। विशाल अग्रवाल रियल एस्टेट डेवलपर है।

 

अश्वनी पिछले लम्बे समय से पुणे में रह रही थी

 

अश्वनी पिछले लंंबे समय से पुणे में रह रही थी वे वहीं एक कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थीं। शनिवार रात वह अपने दोस्त अनीश अवधिया के साथ कहीं गई थी। दोनों बाइक में थे। वे पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार लक्जरी कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही अश्वनी कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी। वहीं अनीश भी बाइक समेत गिर गया। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, इसके पूर्व उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुणे के येरवड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अश्वनी की मौत की जानकारी लगते ही परिजन पुणे पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर सोमवार शाम जबलपुर आए थे। मंगलवार को अश्वनी का अंतिम संस्कार गौरीघाट में किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.