Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सड़क हादसे के बाद गांव में एक साथ जली 19 चिताएं, बुजुर्ग ने परिवार के 10 सदस्यों को दी मुखाग्नि

44

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कल सोमवार को हुए सड़क हादसे में 19 जानें एक साथ मौत के गाल में समा गई। एक साथ हुई 19 मौतों के बाद गांव सेमरहा में मातम पसरा हुआ है। अपनों के खोने का दर्द उनकी चीख पुकार से सहज ही लगाया जा सकता है। इस हादसे ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया। ध्रुवे परिवार पर तो मौत का तांडव ही हो गया। जहां परिवार ने एक साथ 10 सदस्यों को खो दिया। बुजुर्ग ने जब 10 सदस्यों को मुखाग्नि दी तो एक आंख नम नजर आई। वही 5 शव गांव में ही दूसरे स्थान पर जलाए गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में 4 सदस्य एक ही परिवार के भी शामिल है।

अंतिम संस्कार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। इस हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले में अत्यंत हृदय विदारक पीड़ादायक घटना हुई है। मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

परिजनों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सहायता राशि देने की घोषणा भी सरकार ने की है। सरकार ऐसी दुख की घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

बता दें कि 20 मई सोमवार को कवर्धा जिले के कुकदुर थाना इलाके के बाह पानी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। सभी लोग तेंदुपत्ता लेकर वापस आ रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन 20 फीट नीचे खाई में पलट गया। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.