Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी

42

इंदौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद अब पूरक परीक्षाएं आयोजित होना है। लेकिन अब तक परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। करीब 15 परीक्षा केंद्र के लिए स्कूल तय कर दिए गए है। बता दे कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम 24 अप्रैल को जारी किए गए थे, जिसमें नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों को पूरक आई है। माशिमं ने पूरक परीक्षा काे लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 8 जून को 12वीं की और 10 से 20 जून तक दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं आयोजित होना है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि पूरक परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण है। सोमवार शाम तक सभी परीक्षा केंद्र तय कर दिए जाएंगे। इसके साथ परीक्षा केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में भी तैयारी पूरी की जा रही है। संभवत: 15 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें तीन विकासखंड स्तर पर एक-एक परीक्षा केंद्र होगा। बाकी के केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। सोमवार शाम तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।

जल्‍द जारी होंगे परिणाम

 

व्यास ने बताया कि पूरक परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उन्हें विषय संबंधित शिक्षकों के नंबर भी मुहैया कराएं गए है। ताकि किसी तरह की दिक्कत होने पर परीक्षा सीधे शिक्षक से बात कर अपने सवाल पूछ सकें। पूरक परीक्षा के परिणाम भी इस बार जल्दी जारी कर दिए जाएंगे। ताकि 12वीं के विद्यार्थी आगामी कोर्स के लिए आवेदन कर सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.