Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने

52

साल 2019 में टीवीएफ ‘गुल्लक’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आई थी. इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिला था, जिसके बाद मेकर्स इसका दो सीजन और लेकर आए. साल 2022 में इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ था. वहीं उसके बाद से फैन्स को चौथे सीजन का इंतजार था. अब जल्द ही ये इंतजार पूरा होने वाला है. मेकर्स ने ये बता दिया है कि ‘गुल्लक 4’ कब रिलीज होगी. इसके साथ ही इसका ट्रेलर वीडियो भी जारी किया किया गया है.

आज यानी 19 अप्रैल को चौथे सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें मिश्रा परिवार की जिंदगी की झलक और वही आम जिंदगी की कहानी देखने को मिल रही है. ट्रेलर में जमील खान, हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता समेत और भी कई सितारे नजर आ रहे हैं. यानी कुल मिलाकर ये परिवार एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने को तैयार है.

कब रिलीज होगी ‘गुल्लक 4’?

हर्ष मायर ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “इंतजार खत्म हो गया, बस हमेशा की तरह प्यार बरसा दो.” ये सीजन 7 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला है. बहरहाल, पिछले तीनों ही सीजन को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सीरीज को लोगों ने पसंद किया था. अब देखना होगा कि क्या ये सीजन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं. क्या ये सीजन भी पिछले सीजन्स की तरह लोगों को एंटरटेन करता है या नहीं.

बहरहाल, एक के बाद एक टीवीएफ अपनी सीरीज के नए सीजन का ऐलान करती जा रही है. टीवीएफ ने कई ऐसी वेब सीरीज बनाए हैं, जो काफी ज्यादा पॉपुरल हुए. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन का भी ऐलान किया. ‘पंचायत 3’ 28 मई से स्ट्रीम होने वाली है. वहीं अब ‘गुल्लक 4’ की भी रिलीज डेट बता दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.