Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तांत्रिक के तंत्र से पैदा नहीं हुई संतान तो बदला लेने के लिए उसके बेटे पर चलाई गोली, दो गिरफ्तार…

65

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के गोपुर चौराहे पर एक युवक पर दो बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली चलाई जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद से ही पुलिस के द्वारा लगातार इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिसमें पुलिस के द्वारा सैकड़ो की संख्या में सीसीटीवी फुटेज इस घटना के आसपास के क्षेत्र पर तलाशे गए। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिन्होंने फरियादी पर हमला करना कबूल किया है। वहीं इस मामले में यह बात सामने आई है कि गोली लगने से घायल युवक के पिता किसी तरह की तांत्रिक क्रिया करते हैं, जिन्होंने मुख्य आरोपी को बच्चा होने की बात कह कर तंत्र क्रिया में उलझा रखा था।

वहीं तांत्रिक क्रिया में फायदा ना होने के चलते ही आरोपी ने तांत्रिक को धमकी दी थी। अगर उसे बच्चा नहीं हुआ तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा और इस बात के चलते आरोपियों ने फरियादी पर जानलेवा हमला किया था, वहीं फिलहाल पुलिस हथियार और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.