Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा

59

बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है. सीएसपी संचालक से बाइक सवार 4 बदमाशों ने पिस्टल के दम पर 5 लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद चारो बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए. लूट की ये वारदात बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोधाइला गांव की है. जहां व्यापारी से लाखों रुपये लेकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उनके पास से पिस्टल छीन और पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं, अन्य दो बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए. पकड़े गए आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

घात लगाए बैठे थे आरोपी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी सुबह से घात लगाकर बैठे हुए थे. जब सीएसपी संचालक सेंटर खोलने आ रहा था, तभी आरोपी पिस्टल का डर दिखाकर पांच लाख रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए. लूट कर भागते दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ा लिया.

हालांकि, इस दौरान आरोपियों ने एक ग्रामीण को छुरा मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के गिरफ्त में आते ही दोनों अपराधियों ने रुपए लेकर भागने की बात कबूली है.

2 अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

लूट की वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है. पुलिस आरोपी अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले गई. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 90 हजार रुपए नगद और पिस्टल भी बरामद की है. पुलिस अन्य दोनो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.