Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

इन धमाकेदार गानों के साथ करें बप्पा का स्वागत, सुनिए ये सुपरहिट प्लेलिस्ट

131

19 सितंबर को भगवान गणेश सभी के घरों में विराजित होने वाले हैं। गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर खास दिन के लिए बॉलीवुड में कोई न कोई गाना या फिल्म जरूर होती है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही अगले 10 दिनों तक हर जगह खूब धूम रहती है। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान तक कई सितारे गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। बप्पा का आगमन हो और शानदार बॉलीवुड सॉन्ग्स न हो, ऐसा नहीं हो सकता। आज हम आपके लिए उन गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बप्पा को डेडिकेट हैं।

शम्भू सुताया

रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD की शुरुआत में भी भगवान गणेश को समर्पित यह गाना दिखाया जाता है। गाना काफी फेमस और शानदार है। इस गाने को सुनकर आप भी बप्पा की भक्ति में लीन हो जाएंगे। गणेश चतुर्थी पर हर साल यह गाना बजाया जाता है।

गजानन

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भगवान गणेश को समर्पित एक शानदार गाना है। इस गाने के दौरान फिल्म में रणवीर सिंह, बप्पा की आरती करते दिखाई देते हैं। यह सीन काफी ग्रैंड अंदाज में दिखाया गया है, जिसे देख आप भी बप्पा के लिए कुछ ऐसा करने को तैयार हो जाएंगे।

शेंदूर लाल चढ़ायो

संजय दत्त की फिल्म वास्तव का यह गाना शेंदूर लाल चढ़ायो आज भी काफी फेमस सॉन्ग है। यह सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। फिल्म में संजय दत्त ने महाराष्ट्र के लड़के का किरदार निभाया है। इस गाने में शानदार अंदाज में गणपति बप्पा की आरती दिखाई गई है।

तेरा ही जलवा

साल 2008 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म वांटेड में भी भगवान गणेश को समर्पित गाना है। इस गाने को सुनते ही आप भी बप्पा के आगमन पर नाच उठेंगे। गाने में सलमान ने शानदार डांस किया। उनकी सिग्नेचर स्टाइल लोगों को काफी पसंद आई थी।

तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा

डॉन 2 का यह फेमस सॉन्ग आपको गणेश उत्सव में जरूर सुनने को मिलता है। फिल्म में गणेश उत्सव पर ही पूरा गाना फिल्माया गया है। शाहरुख खान ने इस गाने में बेहतरीन डांस किया है। इन गानों के साथ आप गणेश उत्सव को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

देवा श्री गणेशा

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ का यह गाना कौन नहीं जानता होगा। गणेश उत्सव पर यह गाना जरूर बजाया जाता है। बप्पा के स्वागत में देवा श्री गणेशा गाना चार चांद लगा देता है। फिल्म में इस गाने के दौरान ऋतिक रोशन भी गणेश जी की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.