Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

तीन दोस्तों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, मामूली झगड़े के बाद घटना को दिया अंजाम

34

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की शनिवार को सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है युवक के दोस्तों ने ही इस घटना को अंजाम दिया था और मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी। पहले उन्होंने युवक को शराब पिलाई फिर उसका सिर पत्थर से कुचल दिया पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ लिया है और एक की तलाश पुलिस अभी कर रही है।

शाहपुर पुलिस ने बताया है कि शनिवार को सूचना मिली थी कि सुरेश का शव खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच पड़ताल शुरू की गई, जानकारी जुटाने पर पता चला कि सुरेश को 6 सितंबर को राजेश और उसके दो दोस्तों के साथ गांव में देखा गया था।

यह भी बात सामने आई कि सुरेश का एक दिन पहले राजेश और उसके दोस्तों से विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी इसके बाद पुलिस ने राजेश के दोस्तों को पकड़ लिया और पूछताछ में दोनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने अपने दोस्त सुरेश की राजेश के साथ मिलकर हत्या की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.