Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500! CM रेखा गुप्ता बोलीं— "1,000 वॉलेट में और बाकी FD में जाएंगे, ब... देश में अब MBBS की 1.39 लाख से ज्यादा सीटें: संसद में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का खुलास... जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से शहर क्यों बने बंधक? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा— 'इस जगह को बंद क्यो... झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्...

आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया

49

देश में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया जहां चार बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. जैसे-जैसे ही गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही कुत्ते आक्रामक होते जा रहे हैं. इस हमले में चारों घायल हैं जिसमें से दो की हालत खराब है. चारों बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है. वहीं कुत्तों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल पूरा मामला बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के मोहनपुर के मोहल्ला मतीजगंज गोटिया का है. यहां के रहने वाले सुखबीर की 5 साल की बेटी शबीना और विनोद कुमार के 5 साल के बेटे शिवांग समेत चार मासूम बच्चों पर गली से निकलते वक्त कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बच्चों पर हमला करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दो बच्चों की हालत गंभीर

वीडियो में कुत्ता बच्चे पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है और बच्चे बुरी तरह से चींख रहे हैं. बच्चों की चींख बुखार सुनकर आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे बच्चों की जान बचाई. उसके बाद बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर है. आवारा कुत्तों के झुंड ने गली से जाते बच्चों पर अचानक ही हमला कर दिया और गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमला करने का वीडियो कैद हो गया.

बच्चों की चींख सुनकर भागे लोग

वीडियो में साफ तौर से देख सकते हैं कि कुत्ते किस तरह से बच्चों पर हमला कर रहा है और बच्चे चींख रहे हैं. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों का खौफ इतना है कि बच्चे घर से भी नहीं निकलते हैं और जब निकलते हैं. इससे पहले भी ये कुत्ते कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने नहीं आती. इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए लिखित शिकायत दी गई है लेकिन नगर निगम के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.