Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म...

राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा

27

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना पुलिस ने चोरी और लूट के मामले में एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की हैरान कर देने वाली वजह बताई है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा निकालने के लिए चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस ने चोरी के आरोप में बांसवाड़ा के टाटियापड़ा के रहने वाले अरविंद, आशीष, देवीलाल, विकास और आशीष को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है. खास बात ये है कि आरोपियों ने मौज और और अपनी शौक को पूरा करने के लिए एक बाइक चुराई थी. इसी बाइक से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.

सूनसान जगह पर करते थे लूटपाट

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे. आरोपी चौराहे पर आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखते और जिनके पास ज्वैलरी दिख जाती उन राहगीरों का पीछा करते थे. उन्हें जब सुनसान जगह मिल जाती तो बाइक पर लात मारकर गिरा देते और तलवार से डरा कर मारपीट कर ज्वैलरी और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे.

चोरी के पैसों से खरीदी बाइक

आरोपी लूटे हुए माल को बेचकर महंगे मोबाइल खरीदते थे. साथ ही पावर ब्रेक जैसी बाइक भी खरीदी हुई थी. इस बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर उन पर पैसे खर्च करते थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने का मुख्य उद्देश्य गर्लफ्रेंड के साथ ऐशो आराम करना और उन पर खर्च करना बताया है. पुलिस गिरप्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.