Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज

37

 इंदौर। फर्जी बिलों के जरिए नगर निगम से करोड़ों रुपये के भुगतान के मामले में मास्टरमाइंड अभय राठौर और उसके रिश्तेदार राकेश सिंह चौहान ने दस वर्ष में तीन करोड़ 37 लाख 45 हजार रुपये से ज्यादा का पानी चुरा लिया। निगम ने राठौर और उसके रिश्तेदार के यहां मिले अवैध जल कनेक्शनों से हुई पानी की चोरी का आकलन करते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था। देर रात एमजी रोड पुलिस ने अभय राठौर और राकेश सिंह चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

निगम की जांच में मिले चार कनेक्शनों में से एक चार इंच कनेक्शन था जबकि बाकी तीन कनेक्शन एक-एक इंच थे। सभी एक-एक इंच कनेक्शन मेन लाइन से जुड़े थे और इन कनेक्शनों से 24 घंटे लगातार पानी सप्लाई हो रहा था। एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ नगर निगम इस राशि की वसूली की तैयारी भी कर रहा है।

ऐसे की गणना

 

अभय राठौर के गुलाबबाग स्थित घर में एक इंच अवैध कनेक्शन मिला था। मेनलाइन से जुड़ा होने से इससे 24 घंटे पानी सप्लाय हो रहा था। इस कनेक्शन की दस वर्ष की जल चोरी का आंकलन 89 लाख 45 हजार रुपये किया गया है। इसी तरह राकेश सिंह चौहान के नाम से तीन कनेक्शन मिले थे। इनमें से दो कनेक्शन एक-एक इंच और एक कनेक्शन चार इंच था।

चूंकि एक-एक इंच कनेक्शनों में 24 घंटे पानी आता था इसलिए इन दोनों कनेक्शनों से एक करोड़ 78 लाख 71 हजार रुपये और चार इंच कनेक्शन से 69 लाख 68 हजार रुपये का पानी चुराया गया। इस तरह इन तीनों कनेक्शनों के जरिए पानी की चोरी की गणना दो करोड़ 48 लाख रुपये की गई है। इस तरह से चारों अवैध कनेक्शनों पर समग्र रूप से तीन करोड़ 37 लाख 45 हजार रुपये की चोरी की गणना की गई है। नगर निगम ने चोरी की गणना 37 रुपये प्रति एक हजार लीटर के हिसाब से की है।

निगम ने एसआईटी को भेजे दस्तावेज, फर्जीवाड़े की राशि बढ़ने की आशंका

 

इधर नगर निगम ने इस मामले में राज्य शासन द्वारा गठित विशेष जांच समिति (एसआईटी) को वे सारे दस्तावेज सौंप दिए जो समिति ने मांगे थे। निगमायुक्त ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद मामले की जांच में तेजी आने की संभावना है। समिति ने गुरुवार को आठ घंटे से ज्यादा समय इंदौर में बिताया था। इस दौरान समिति के सदस्य नगर निगम मुख्यालय भी गए थे और वहां टेंडर, कार्यादेश, बिल, भुगतान आदि की प्रक्रिया समझी थी। समिति ने निगमायुक्त को दस्तावेजों की सूची सौंपते हुए कहा था कि वे जितनी जल्दी हो इन दस्तावेजों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करा दें। निगम ने शुक्रवार को ये दस्तावेज समिति को भेज दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.