Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

150 से अधिक देशों में WhatsApp चैनल लॉन्च, भारत में BCCI समेत अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों का चैनल हुआ लाइव

31
मेटा (Meta) ने भारत समेत 150 से अधिक देशों में वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp channel) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस लॉन्च के दौरान जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज (Vishwas News) के चैनल के साथ भारतीय क्रिकेट टीम (Team India), कटरीना कैफ, दलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, नेहा कक्कर समेत अन्य मशहूर संस्थाओं और व्यक्ति के चैनलों को भी लॉन्च किया गया।

WhatsApp चैनल लॉन्च के बाद बीसीसीआई ने बताया, “भारतीय क्रिकेट टीम चैनलों के लॉन्च पर वॉट्सऐप के साथ साझेदारी को लेकर रोमांचित है। हमने वॉट्सऐप के साथ अपनी साझेदारी आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2023 के साथ शुरू की है, जो अक्टूबर में शुरू होने वाला है। हम उत्साह और समर्थन के लिए चैनलों का लाभ उठाएंगे, क्योंकि भारत एक दशक के लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रहा है। वॉट्सऐप चैनलों के साथ, प्रशंसकों को मैच की तारीख, समय, स्कोरकार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी मिलेगी।”

अभिनेता व गायक दलजीत दोसांझ ने बताया, “वॉट्सऐप चैनल कुछ ऐसा है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि अब मेरे पास एक ऐसी जगह है, जहां मैं अपनी जिंदगी के बारे में बता सकता हूं। साथ ही मैं उन सभी चीजों मसलन वीडियो, फोटो और पोल का इस्तेमाल करते हुए खुद को व्यक्त कर सकता हूं, जो वॉट्सऐप पर मुझे पसंद है। इस चैनल के जरिए मैं न केवल उन लोगों से जुड़ सकता हूं, जो मेरे करीब हैं, बल्कि एक बड़े समुदाय तक पहुंच सकता हूं।”

वहीं, कटरीना कैफ ने कहा, “मुझे वॉट्सऐप चैनल्स के लॉन्च के लिए वॉट्सऐप के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। यह मंच मुझे उन लोगों से जुड़ने का एक रोमांचक अवसर देता है, जो फिल्मों में मेरे काम, कारोबारी दुनिया में मेरे उद्यमों समेत मेरे जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं। वॉट्सऐप चैनल एक पर्सनलाइज्ड न्यूजलेटर के रूप में काम करता है, जिसके माध्यम से मैं अपने समर्पित दर्शकों, प्रशंसकों और उन सभी लोगों के साथ जानकारी और अपडेट साझा कर सकती हूं, जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में लगातार अपना समर्थन है।”

अपना वॉट्सऐप चैनल लॉन्च करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, “मैं आज वॉट्सऐप पर अपना चैनल लॉन्च कर रहा हूं। देश भर के लड़कों और लड़कियों के साथ कुछ बेहतरीन झलकियां, पर्दे के पीछे बातें साझा करने के लिए उत्साहित हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब करना मैसेज भेजना जितना आसान और सरल है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.