Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल

60

शाजापुर। शनिवार सुबह आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पनवाड़ी के पास आवारा पशु को बचाने के चक्कर में तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। यह लोग खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम सिंगुण के निवासी बताए जा रहे हैं।

दो घायल इंदौर रेफर

हादसे की सूचना लगने पर डायल 100 एफआरबी और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां छह घायलों का उपचार चल रहा है और दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि एक महिला कमला पत्नी कमल मंडलोई ग्राम सिंगुण जिला खरगोन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.