Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ...

कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

38

जुलवानिया से करीब 8 किलोमीटर दूर मुंबई आगरा फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। सीहोर से मुंबई की ओर जा रही कार ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराई। जिससे छह लोग घायल हो गए। वहीं अचानक सीएनजी गैस चलित कार में आग लग गई, जिसके बाद पांचों घायल उसमें से कूद गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

घायलों के नाम रेशमा पत्नी राम अवध, अवध पुत्र मिश्रीलाल, अमन पुत्र राजू, विशाल पुत्र रामू, अनीशा सीताराम, सोहन पुत्र मिश्रीलाल सभी निवासी मुंबई घायल हुए हैं। सभी सीहोर कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीहोर से लौटते वक्त ग्राम बकवाड़ी के समीप यह हादसा हुआ। इनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। दुर्घटना के पश्चात सीएनजी चलित उक्त कार में आग लग गई। जिसे जुलवानिया पुलिस सतीश पाटीदार एवं अरविंद पाटीदार के द्वारा हाईवे के फायर ब्रिगेड टैंकर को बुलाकर आग पर काबू पाया गया पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.