Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह... छात्रों के भविष्य पर संकट! चुनाव प्रचार के शोर ने उड़ाई बोर्ड परीक्षार्थियों की नींद, गुस्से में अभि... जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं न... चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार! निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: पलामू में पुलिस का 'सिक्योरिटी चक्र' तैयार! डीआईजी बोले- बिना किसी डर के कर... बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

समिति प्रबंधक की भर्ती में 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी, कलेक्टर ने की रद, जांच शुरू

26

जबलपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में भर्ती में धंधली की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता सामने आने के बाद कलेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर में सहायक समिति प्रबंधक से समिति प्रबंधक के पद पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की जांच के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस जांच द्वारा समिति द्वारा चयनित 27 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों चयन प्रक्रिया का परीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई हैं।

जांच के आधार पर अनियमितता में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई

 

वहीं मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55 (1) के तहत जारी किए। कर्मचारी सेवा नियोजन, निबंधन कार्यस्थिति, नियम 1989, 1990, 2002, 2010, 2013, 2015 का पालन नहीं किया गया। कलेक्टर ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के बाद भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने जांच के आधार पर इस अनियमितता में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

 

पदोन्नति की कार्रवाई में विसंगति का परीक्षण लापरवाही

पदोन्नति की कार्रवाई में विसंगति का परीक्षण लापरवाही पूर्वक करने वाले अधिकारियों में आशीष शुक्ला, सहकारी निरीक्षक, सहकारिता जबलपुर को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है। वहीं तत्कालीन वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारिता जिला जबलपुर वर्तमान वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, जिला सिंगरौली को निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित करने का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को भेजा गया है। संभागीय संयुक्त आयुक्त सहकारिता पी के सिद्धार्थ द्वारा दूषित चयन प्रक्रिया को नियमों के विपरीत जाकर अनुमोदित करने पर यह काम करने के लिए उन्हें संभागीय संयुक्त आयुक्त सहकारिता को निलंबित कर विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में स्थापना प्रभारी सुभाष पचौरी द्वारा इस प्रक्रिया को जानबूझ कर नजरअंदाज किया गया, जिसके बाद उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.