Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नोएडा: पूछताछ के लिए युवक को बुलाया, फंदे से लटका मिला शव… पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

48

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में रेप के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया. मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना बिसरख पर मामला दर्ज किया गया है.

मृतक युवक के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी और डॉक्टरों के पैनल के द्वारा वीडियों ग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिस जगह युवक ने फांसी लगाई है उस घटनास्थल का फील्ड यूनिट ने निरिक्षण किया है. इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा एवं थाना प्रभारी बिसरख व चौकी पर मौजूद कर्मचारियों की प्रारम्भिक जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

महिला सहकर्मी ने लगाया रेप का आरोप

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनिती के मुताबिक, मृतक युवक का नाम योगेश है, वह अलीगढ़ का रहने वाला था. वह चिपियान गांव के निकट एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. उसके साथ काम करने वाली एक सहकर्मी महिला ने योगेश पर रेप का आरोप लगाया था. महिला ने इसकी शिकायत लखनऊ पुलिस अधीक्षक से की थी.

पूछताछ के लिए युवक को लिया था हिरासत में

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच के लिए लखनऊ से टीम नोएडा आई थी. पुलिस ने गुरुवार की सुबह योगेश से पूछताछ के लिए उसे पुलिस चौकी पर बुलाया था. जांच के लिए योगेश को चौकी पर महिला कांस्टेबल की निगरानी में छोड़कर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसी बीच योगेश ने चौकी के अंदर जाकर कमरे के दरवाजा बंद कर लिया. उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

पूरी चौकी को किया सस्पेंड

घटना के बाद चौकी पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में योगेश को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पर मृतक युवक के परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए. उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. घटना की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.