Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार, सूखी नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, चार की मौत…

43

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि 50 से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए हैं। घटना देवरी और पारेगांव में चोटी कार्यक्रम के दौरान की है। सभी घायलों को मुलताई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें की मुलताई थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम देवरी में बुधवार को चोटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मधुमक्खियों के काटने से बच्चे बुजुर्ग और युवा समेत 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

पारेगांव में भी मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला। 

बैतूल जिले के पारेगांव में भी चोटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था यहां पर कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है उन्हें बैतूल रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई क्षेत्र के ग्रामों में खेतों में देवस्थानों पर ग्रामीणों द्वारा चोटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस में देवस्थान पर पूजा करने के बाद खाना बनाया जाता है जिसके बाद सभी लोग भोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में परिजनों के अलावा गांव के लोग और दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.