Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा...

आम तोड़ने की सजा, पुजारी ने बच्चे को रस्सी से बांधकर की अभद्रता; वीडियो वायरल

24

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंदिर के एक पुजारी ने आम के बाग से आम लेने आए बच्चे को रस्सी से बांधकर अभद्रता की. इस दौरान वहां मौजूद दूसरे शख्स ने पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित बच्चे की मां न्याय की गुहार लगाने पुलिस स्टेशन पहुंच गई, जहां उन्होंने पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घटना निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव के आम के बगीचे की है. पीड़ित बच्चे की मां के मुताबिक, 13 मई की शाम उनका बेटा विवेक (उम्र 13 साल) इस आम के बागीचे में आम लेने पहुंचा था. इस बगीचे से सटी हुई धर्मशाला में मंदिर का एक पुजारी रहता है. जैसे ही पुजारी ने देखा कि विवेक आम को लेने के लिए पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश कर रहा है ,पुजारी वहां आ पहुंचा.पुजारी बेहद गुस्से में था.

घसीटता हुए ले गया कमरे में

यह देख विवेक भी दौड़ने लगा. इस दौरान पुजारी विवेक के पीछे दौड़ रहा था. जैसे ही विवेक पुजारी के हाथों लगा, पुजारी उसे घसीटता हुआ धर्मशाला में अपने कमरे पर ले गया. वहां ले जाकर पुजारी ने बच्चे के हाथ-पैरों को रस्सी से बांध दिया. इतना ही नहीं पुजारी बच्चे से अभद्रता भी कर रहा था. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वहीं, कुछ देर बाद पुजारी ने विवेक को छोड़ दिया लेकिन घर आकर विवेक ने अपनी मां से घटना के बारे में कुछ नहीं बताया.

मां ने दो दिन बाद देखा वीडियो

विवेक की मां के मुताबिक, जब उन्होंने 2 दिन बाद मोबाइल पर विवके के साथ की गई अभद्रता वाला वीडियो देखा तो वह सन्न रह गई. इस दौरान विवेक की मां काफी गुस्से में थी, वह अपने बेटे को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई, जहां उन्होंने पुलिस के सामने सारी आपबीती बताई. वहीं, घटना को सोशल मिडिया पर देखने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश सचिव तबारक अली ने बताया की मामले में पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को शिकायत दी है. अगर जल्द आरोपी के खिलाफ कारवाई नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी जिले पर पहुंच उच्चाधिकारियों से कारवाई की मांग करेंगे. क्योंकि किसी भी बच्चें के साथ किसी की ओर से की गई इस तरह की अभद्रता गलत है.

क्या बताया पुलिस ने?

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है. पीड़ित बच्चें की मां से मिली शिकायत के मुताबिक मामले में आगे की जांच की जा रही है.गांव वालों के मुताबिक पुजारी गांव के धर्मशाला में रहकर मंदिर की देखभाल करता है. मंदिर के पुजारी का खौफ इस कदर है, की गांव का कोई भी बच्चा बगीचे की ओर जाना उचित नहीं समझता है. क्योंकि पुजारी मामूली बात को लेकर पहले बच्चों की पिटाई करता है. इसके अलावा बच्चों के परिजनों से भी उलझ जाता है. इतना ही नहीं पुजारी कारवाई कराने की धमकी देकर लोगों को डरा धमकार खदेड़ देता है.(बच्चे का मामला होने की वजह से वायरल वीडियो को नहीं दिखाया गया है).

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.