Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीतू पटवारी बोले- झूठ और मोदी का चोली दामन का संबंध, लोकसभा नतीजों को लेकर किया बड़ा दावा

24

एमपी में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के विजन को प्रमुखता के साथ जनता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मीडिया ने कांग्रेस – इंडिया गठबंधन का जो विजन था उसे जनता तक पहुंचाया। जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दुखद परिणाम के बाद भी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा।

जीतू पटवारी ने एमपी बीजेपी के 29 पार वाले संकल्प पर निशाना साधते हुए कहा आखिरी चरण में तो बीजेपी ने दावा ही नहीं किया। जो 29 सीट जीतने का दावा वो कर रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव के बीच बहुत सारी झूठी बातें बोली, कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर आरोप लगाया कि मंगलसूत्र छीन लेंगे, जिसे दुनियाभर में क्रिटिसाइज किया गया। झूठ और मोदी का चोली दामन का साथ है। जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी केवल नफरत, घृणा और बंटवारे की राजनीति करते हैं। बीजेपी के किसी नेता ने अपने विजन डॉक्यूमेंट का जिक्र नहीं किया। मुखमंत्री मोहन यादव ने आदिवासियों का अपमान किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने बंगाल में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एमपी में 3 हज़ार रुपए मिल रहे हैं। यह चाइना का माल मोदी की गारंटी है। इस बीच जीतू पटवारी ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा का परिणाम आश्चर्यजनक होगा।

एमपी कांग्रेस डबल डिजिट में सीट ले आए तो आश्चर्य नहीं होगा। इस मौके पर एमपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने 5 पत्र सीएम मोहन को लिखे है। उनसे गृह विभाग नहीं संभाला जा रहा है। इसलिए उनको गृह विभाग किसी और को दे देना चाहिए। भोपाल में निजी स्कूल संचालक के खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है,क्योंकि वो बीजेपी का साथी है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को जीतू पटवारी ने चापलूस करार दे दिया। उन्होंने NCRB के आंकड़ों के आधार पर कहा कि

एमपी में 25 फीसदी अपराध बढ़े है। लगातार अवैध वसूली और महिला अपराध बढ़ रहे है। जब से सीएम का पद मोहन यादव ने संभाला है प्रदेशभर में उनके रिश्तेदार धमकियां दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह दलालों की सरकार है। हर सरकारी विभाग में दलाल सक्रिय है। जल्द हम दलालों की सूची जारी करेंगे। किस विभाग में कौन दलाल है उन सबके नाम हम जारी करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.