Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

झुंझुनूं: 14 को निकाला बाहर, एक अफसर की मौत, अब खदान से बाहर आएंगे 150 मजदूर

65

राजस्थान के झुंझुनूं स्थित कोलिहान खदान हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है. बीती रात यहां हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की खदान में लिफ्ट मशीन 1800 फीट नीचे गिर पड़ी थी, जिस कारण विजिलेंस टीम समेत 15 अधिकारी लिफ्ट के अंदर फंस गए थे. लिफ्ट में फंसे 14 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. लेकिन एक अधिकारी उपेंद्र पाण्डेय की मौत हो गई है. अब खदान के अंदर फंसे 150 मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा.

पुलिस ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से 4 की हालत नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं, एक अधिकारी की मौत हो गई है. डॉक्टरों की टीमें पहले से ही आपात स्थिति के लिए तैयार थीं. लिफ्ट से बाहर निकालते ही सभी घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई. एसपी ने बताया कि 150 मजदूरों को भी अब बाहर निकाला जाएगा.

विजिलेंस टीम मंगलवार शाम को खदान में उतरी थी. खदान से निकलते वक्त करीब रात 8:10 बजे लिफ्ट की चेन टूट गई. जिस कारण लिफ्ट में मौजूद सभी 15 लोग उसमें फंस गए. जिस जगह लिफ्ट फंसी है, खदान में उसी के पीछे 150 से ज्यादा मजदूर भी काम कर रहे थे. वे सब भी इस लिफ्ट हादसे के कारण खदान के अंदर ही फंस गए थे.

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से 1967 में यहां तांबा खनन शुरू किया गया था. 24 मिलियन टन अयस्क यहां से निकाला जा चुका है. इसमें 16 मिलियन टन खनन किया जाना अभी बाकी है.

लिफ्ट के अलावा अंदर जाने का कोई विकल्प नहीं

स्थानीय वर्कर्स ने बताया कि खदान काफी गहरी है. यहां तीन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से लिफ्ट नीचे जाती है. लिफ्ट से ही अंदर जाया जा सकता है. इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है. यह लिफ्ट लोहे के रस्सों पर चलती है. आने-जाने के लिए दो अलग- अलग लिफ्ट हैं. खदान में जाने से पहले हर मजदूर की मेडिकल जांच की जाती है. इसके बिना अंदर खदान में जाने की अनुमति नहीं मिलती. खेतड़ी तांबा खदान में कर्मचारियों की दो जगह हाजिरी होती है. खदान में प्रवेश करने पर भी और बाहर निकलने पर भी, ताकि कर्मचारी के सुरक्षित होने का पता चल सके.

किसी को गंभीर चोट नहीं

देर रात 1 बजे मौके पर पहुंचे नौमकाथाना कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि फिलहाल सब कुछ नॉर्मल है. कोई कैजुअलिटी नहीं है. छोटी-मोटी इंजरी हो सकती है, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि एक से दो घंटे में सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा. खेतड़ी के विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पहले से ही बाहर एंबुलेंस और डॉक्टरों का इंतजाम किया गया है. घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.