Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, 3 महीने से थीं एम्स में भर्ती

54

ग्वालियर: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में बुधवार सुबह 9.28 पर अंतिम सांस ली। वो बीते कई दिनों से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थीं। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव समेत कई भाजपा और कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने शोक व्यक्त किया है।

राजमाता सिंधिया को 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें सेप्सिस के साथ निमोनिया भी हो गया था। वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल बृहस्पतिवार को 11:00 विधि विधान से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान सभी राजघराने मौजूद रहेंगे एवं राजनीति से जुड़े बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां 7 मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था। राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका विवाह माधवराव सिंधिया के साथ हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.