Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

चुनावी विवाद में कांग्रेस नेता के हमलावरों पर FIR, बब्बू यादव पर भी मामला दर्ज

54

इंदौर में लोकसभा चुनाव के दिन देर शाम को कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव के यहां पर हुए हमले मामले में पुलिस द्वारा जहां एक और एफआईआर दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी ओर एक अन्य फरियादी की शिकायत पर बब्बू यादव पर भी मामला दर्ज किया है।

पूरा मामले में बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बीच विधानसभा दो में श्री कनकेश्वरी के नजदीक जो मतदान केंद्र था। वहां पर मामूली सा विवाद हुआ था जिसके बाद देर शाम को अचानक से कुछ बदमाशों द्वारा विनोद यादव के कार्यालय पर हमला कर दिया गया। वहां पर मौजूद कांग्रेस पार्षद राजीव भदौरिया और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से सहित कई लोग मौजूद थे। इसके बाद पूरे मामले में थाने पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पहुंच कर कार्यालय में तोड़फोड़ मारपीट सहित करीबन 9 धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरी ओर देर शाम को विनोद यादव पर भी मारपीट सहित धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

पूरा मामला पानी के टैंकर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है तो वहीं हमलावर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वही पूरा घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे बदमाश चाकू लेकर पत्थर फेंक रहे थे। साथ ही डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.