Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवा की सौगात, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव ... छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने बालिका गृह और महिला जेल के बच्चों के स... कोरबा में धनतेरस और दीपावली पर चमका बाजार, SECL और बालको के बोनस से हुआ 350 करोड़ का बंपर कारोबार छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं— सुख-समृद्ध... बलौदा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली पर जुआ खेल रहे 27 जुआरी गिरफ्तार— हजारों की नकदी पलामू की ग्रामीण महिलाओं ने तैयार किए हर्बल गिफ्ट हैंपर, दीपावली के बाजार में छाई सखी दीदियों की कला... देवघर में दीपावली और धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक, करोड़ों के कारोबार का अनुमान— सोना और गाड़ियों... गिरिडीह के यूको बैंक राजधनवार में 5 करोड़ की डकैती, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में— बड़... झारखंड स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे सम्मानित— 3 लाख... जमशेदपुर में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की तेजी के बीच चमका ऑटोमोबाइल बाजार— 35% तक बढ़ी गाड़ियों की बिक...

110 दिनों में 200 विमान यात्राएं… अमीरों वाले ठाट-बाट, प्लेन में पैसे-गहने चुराता, इस शातिर चोर की कहानी

46

एक ऐसा चोर, जो कि घरों और दुकानों में चोरी नहीं करता. अमीरों वाले ठाट-बाट रखता. चोरी करने के लिए हवाई यात्राएं करता. 110 दिनों के भीतर इस चोर ने कम से कम 200 विमान यात्राएं कीं. अब दिल्ली पुलिस ने इस चोर को गिरफ्तार किया है. इस चोर का नाम राजेश कपूर है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) ऊषा रंगनानी के मुताबिक, राजेश कुमार को पहाड़गंज से अरेस्ट किया गया है. उसके पास से कथित चोरी के आभूषण मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, राजेश चोरी के आभूषणों को बेचने की फिराक में था. इसके लिए उसने शरद जैन नाम के शख्स से बात की थी. पुलिस ने शरद को करोल बाग से गिरफ्तार किया है.

प्लेन में पैसे-गहने चुराता

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीने के दौरान राजेश ने कई विमान यात्राएं कीं. इस दौरान प्लेन के अंदर उसने चोरियां कीं. पुलिस के मुताबिक, एक यात्री 11 अप्रैल को हैदराबाद से दिल्ली हवाई जहाज से जा रहा था. प्लेन में युवक के सात लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए. फिर ऐसी ही चोरी की और वारदात सामने आई. अमृतसर से दिल्ली की यात्रा कर रहे युवक के 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए. फिर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था.

पुलिस अफसर के मुताबिक, आरोपी की पहचान के लिए एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली गई. फुटेज में आरोपी नजर आया. इसके बाद आरोपी का फोन नंबर संबंधित एयरलाइंस से मांगा गया. लेकिन वह नंबर भी फर्जी था.

पुलिस उपायुक्त ने बताया…

पुलिस उपायुक्त ऊषा के मुताबिक, लेकिन सघन छानबीन के बाद आरोपी के मोबाइल नंबर का पता चल गया. फिर जीपीएस की मदद से पुलिस की टीम उस तक पहुंची और अरेस्ट कर लिया. उसने अपराध को कबूल किया है. उसने चोरी किए गए कैश को ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए में खर्च किया. उसके निशाने पर बुजुर्ग रहते थे. उसने एयर इंडिया और विस्तारा की फ्लाइट लेकर दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद की यात्रा करता था. आरोपी अपने मृत भाई के नाम पर हवाई जहाज की टिकट बुक करता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.