Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंदसौर में बढ़ रहे आवारा श्‍वान के हमले के मामले, 6 और लोग अस्‍पताल में भर्ती

35

मंदसौर। शहर में श्वानों का आतंक लगातार कायम है। सोमवार को मदारपुरा, शनि विहार एवं खानपुरा क्षेत्र में श्वानों के हमले से छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। श्वान के हमले से घायल लोग जिला अस्‍पताल पहुंचे, जिनका उपचार चल रहा है।

श्वानों के हमले से घायल व उनके स्वजनों ने बताया कि हमने कई बार नपा से शिकायत की, सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। घरों के बाहर बच्चे खेलते हैंं। ऐसे में श्वानों से बच्चों को बहुत खतरा है। नपा को जल्द ही हमारे क्षेत्र से श्वानों को पकड़ना चाहिए।

श्वानों के हमले की घटनाएं शहर में आए दिन हो रही हैं। जिला अस्पताल में भी श्वानों के काटने से घायल लोग उपचार के लिये पहुंचते हैं। नपा से लोग शिकायत भी कर रहे हैंं, लेकिन नपा शहर को श्वानों के हमले से बचाने में गंभीरता नहीं बरत रही है। इसी का परिणाम है कि श्वानों ने छह लोगों काे काट लिया।

शनि विहार एवं मदारपुरा में घर के बाहर काम कर रहे लोगों को श्वान ने काट लिया वहीं दो पुलिसकर्मियों को भी काटा। खानपुरा में भी एक व्यक्ति को काट लिया। श्वानों के काटने से घायल दो पुरुष व एक महिला जिला अस्पताल में उपचार के लिये पहुंची। यहां पर भर्ती कर उनका उपचार किया गया। घायलों ने बताया कि श्वानों को पकड़ने के लिये हमने कई बार कहा, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।

श्वान ने हमला किया मैं जमीन पर गिर गया फिर होश ही नहीं रहा

श्वान के हमले से घायल हुए शनि विहार निवासी बाबूसिंह ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि मैं अपने घर के बाहर बैठा था। इस समय मैंने घर के सामने से श्वान को भगाया था। करीब आधे घंटे बाद मैं घर के सामने कचरा डालने गया तभी वहीं श्वान आया और हमला कर लिया। मैं बचने की कोशिश करते हुए जमीन पर गिर गया, फिर होश नहीं रहा। श्वान ने मेरे हाथ व दोनों पैरों पर काट लिया। नपा में भी शिकायत की है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। श्वान ने शनि विहार, मदारपुरा व अन्य क्षेत्र में दाे पुलिसकर्मी सहित छह लोगों को काटा है।

श्वान हिंसक हो गया है

मदारपुरा निवासी शहनाज बी को भी श्वान ने काट लिया। अस्पताल में उपचार के लिये पहुंची शहनाज बी ने बताया कि मैं घर के बाहर बैठी थी तभी श्वान ने मुझे पैर में काट लिया। इस दौरान श्वान ने मदारपुरा एवं शनि विहार में चार लोगाें को काट लिया। श्वान हिंसक हो गया है । नगरपालिका उस श्वान को पकड़े। घरों के बाहर बच्चे खेलते रहते हैंं। श्वान के कारण डर बना हुआ है।

रावण प्रतिमा के पार शिवना नदी से कपड़े धोकर लौट रहे किशोर खेतरा को भी श्वान ने काट लिया। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे उनके पुत्र करण खेतरा ने बताया कि पिताजी नदी पर कपड़े धोकर आ रहे हैं तभी श्वान ने काट लिया। हाथ व पैर पर काटा है। हम वार्ड 31 खानपुरा क्षेत्र में रहते हैंं। हमारे वार्ड में श्वान ने तीन अन्य लोगों को भी काटा है। नपा को भी शिकायत की, 181 पर भी शिकायत की, लेकिन अब तक श्वानों काे पकड़ने की कार्रवाई नहीं हुई है। अब नपा के अधिकारी कह रहे है कि श्वानों को पकड़ने के लिये टीम आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.