Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

24

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की देर रात की है, जहां बखरूपारा में कांग्रेस नेता विक्रम बैस को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के बखरुपारा गांव में अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता विक्रम बैस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में विक्रम बैस की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में उन्हें लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.