Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

डालर में कमजोरी से बुलियन वायदा में तेजी, सोना 475 रुपये उछला

31

इंदौर। डालर में लगातार मजबूती के बाद मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इसके चलते छोटे निवेशक करेंसी मार्केट में बिकवाली कर बुलियन मार्केट का रुख करते नजर आए। इस वजह से कामेक्स पर सोना नौ डालर उछलकर 1994 डालर प्रति औंस और चांदी 23.80 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखा गया। विशेष रूप से सोने में तेजी रही।

मंगलवार को इंदौर में सोना 475 रुपये उछलकर एक बार फिर 62 हजार के पार 62375 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इधर, चांदी आंशिक सुधरकर 73650 रुपये प्रति किलो बोली गई। बाजार में वैवाहिक ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है लेकिन आगे सप्ताह से चहल-पहल बढ़ने की संभावना है। कामेक्स सोना ऊपर में 1994 तथा नीचे में 1977 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.80 व नीचे में 23.39 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62375 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62800 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 57525 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 61900 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73650 रुपये, चांदी टंच 73850 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74150 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73550 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62200 रुपये तथा सोना रवा 61900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73500 रुपये तथा चांदी टंच 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 850 प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62950 रुपये तथा सोना रवा 62900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74000 रुपये तथा चांदी टंच 74100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.