Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

सतना में स्‍टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बरामद किए 8 लाख रुपये

36

सतना। जिले की रेलवे पुलिस के हाथ एक बार फिर मोटी रकम लगी है। जीआरपी ने 8 लाख 20 हजार रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि बुधवार को तड़के लगभग 3 बजे सतना जीआरपी ने सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से नोटों से भरे बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके बैग में 500 के 1603 ,200 के 46 और 100 रुपये के 93 नोटों समेत 8 लाख 20 हजार रुपये पाए गए हैं।

केदार नगर शाहगंज आगरा यूपी बताया जाता है युवक

युवक का नाम चंचल पारवानी पिता अशोक कुमार पारवानी उम्र 37 वर्ष निवासी बी 176 केदार नगर शाहगंज आगरा यूपी बताया जाता है। वह रात लगभग 3 बजे बनारस जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ लगाते हुए पकड़ा गया। जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर एलपी कश्यप ने बताया कि जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म पर नाइट गश्त पर थी। इसी दौरान युवक बैग लेकर दौड़ता नजर आया।

रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई

युवक की गतिविधियां संदिग्ध सी थी लिहाजा रोक कर उससे पूछताछ की जाने लगी।जिसमें वह गोल-मोल जवाब देने लगा। उसे जब जीआरपी चौकी लाकर तलाशी ली गई। बैग में 8 लाख 20 हजार रुपये की नकदी मिली। रुपयों के बारे में वह न तो कोई दस्तावेज पेशकर सका और न ही कोई पुख्ता जानकारी ही पूछताछ में दे सका। रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.