Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे युवक को चाकुओं से गोदा, मातम में बदली शादी की खुशियां

26

सिवनी जिले के लखनादौन में विगत दिवस की देर रात्रि धूमा स्थित कमला गार्डन में शादी समारोह के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के सामने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। जहां कुछ देर बाद खुशी के माहौल में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक, धूमा के कमला गार्डन में अहिरवार समाज के एक परिवार की शादी थी। जहां बारात लगते समय डांस के दौरान कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया जिसके बाद कुछ लोगों ने समझा बुझा के शांत करा दिया लेकिन यह विवाद उस समय बढ़ गया जब कमला गार्डन के अंदर पहुंचकर अपराधी किस्म के दो नाबालिग युवकों ने धूमा निवासी आकाश अहिरवार के पेट में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शादी समारोह में अफरातफरी की स्थिति बन गई और तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को जबलपुर मेडिकल ले जाया गया लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया।

दोनों आरोपी जबलपुर के निवासी बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धूमा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जो अब लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.